मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से उच्चकों ने दो महिलाओं गले से सोने की चेन उड़ा लिया। पीड़ित महिलाओं की तरफ से दोनों मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां कालानी निवासी रामकीर्ति सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह शुक्रवार की रात को शहर कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार युवको के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती शाम उनकी पत्नी चंद्रकला कालोनी में टहल रही थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने पत्नी के गले से सोने की चेन छीन लिया। इसीक्रम में दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ले में घटी। यहां बाइक सवार बदमाशों ने मुहल्ले की रहने वाली निर्मला देवी पत्नी सत्यदेव प्रसाद का चेन छीना। घटना के समय निर्मला बाजार से घर लौट रही थी। तभी बदमाशों ने उनके गले से चेन छीना। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।