फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने छठवें दिन किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई छेड़खानी की घटना में नामजद किए गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह छठवें दिन बौला गांव स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मुन्ना यादव मधुबन थाने के सिहुलिया गांव का निवासी है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था। इसमें पीड़िता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें मुन्ना यादव को नामजद किया गया। साथ ही दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि छेड़खानी की इस घटना से सहमी छात्रा ने विद्यालय जाना बंद कर दी है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दो दिन बाद बुधवार को दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान नामजद आरोपी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ और जांच में छेड़खानी का मामला संदिग्ध पाया गया। पुलिस की माने तो छेड़खानी की शिकार छात्रा की उम्र काफी कम है, साथ ही उसका राष्ट्रीय इंटर कालेज सहित अन्य किसी विद्यालय में एडमीशन ही नहीं है। ऐसे में स्कूल जाने के दौरान घटना घटित होने का सवाल ही नहीं पैदा होता। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गांव में संपन्न हुई प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर उसे फंसाया गया है।
रिपोर्ट दर्ज कराने वालों का उसके परिवार से पुरानी रंजिश चलती है। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व मारपीट हुई थी। इसके चलते रंजिशन उसे छेड़खानी के मामले में फंसा दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो बातें सामने आई है, उसका उल्लेख साक्ष्य के साथ केस डायरी में कर दिया गया है। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि आगामी सोमवार को किशोरी का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। सीओ ने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में जो भी शिकायत आती है, प्रथम दृष्टया उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाती है। सच्चाई तो विवेचना के बाद सामने आती है। इस मामले में भी ऐसा ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें