फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए लगी पोकलेन और जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमसा सफाई अभियान में मंगलवार को नदी के प्रवाह को प्रबल करने पर काम किया गया। तमसा की सफाई के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाई गई। जबकि नदी की धारा को अविरल बनाने और इसे स्वच्छ करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

बम घर से हनुमान घाट के बीच श्री गंगा तमसा सेवा समिति के लोग नदी की सफाई में जुटे रहे। अन्य घाटों पर नगर पालिका के कर्मचारी और जिले के विभिन्न गांव के सफाई कर्मी नदी को निर्मल और अविरल बनाने का कार्य किए। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने अधिकारियो की टीम के साथ चल रहे स्वछता अभियान का निरीक्षण कर लोगो का उत्साह वर्धन किया। डीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी और ईओ नगरपालिका संजय मिश्र को निर्देश दिया कि नदी के प्रवाह में आने वाले अवरोधों को हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया जाए। साथ ही पानी में मौजूद अवरोध को हटाने के लिए पोकलेन लगाई जाए। तीसरे दिन अभियान में अपना योगदान देने के लिए लोग अलसुबह 6 बजे से पहले नदी के तटों पर पहुंचे। इस दौरान भदेसर बेलवा घाट औरंगाबाद होते हुए हनुमानगढ़ बम घाट तक तीन नदी की सफाई कर दी गई है।
उधर, डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी निर्मल तमसा अभियान में स्काउट गाइड के कैडेट के साथ जुटे थे। देव भास्कर तिवारी और और उनके स्काउट गाइड श्री गंगा तमसा सेवा समिति के सदस्यों के साथ नदी को निर्मल और अविरल बनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें