भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी काकोरी कांड के नायक शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के जयंती को को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे लोगों ने अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी योद्धा युगों-युगों तक युवाओं के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए साहस के साथ शक्तिशाली अंग्रेज सरकार का मुकाबला कर उनके चुले हिला दी थी। वे बचपन से ही क्रांतिकारी तथा विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। मात्र 16 वर्ष की आयु मे ही देश की आजादी के लड़ाई में कूद गए। इसी क्रम में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत ने हिंदुस्तानियों में आजादी की ललक पैदा कर स्वाधीनता आंदोलन को बल प्रदान किया। इस अवसर पर नरेंद्र मल्ल, राम जन्म मौर्या, अनिल राय राम समुझ यादव दुर्गविजय सुरेन्द्र गुप्ता संतोष राय गोलू वर्मा पप्पू भारती हरि राय सहित आदि उपस्थित रहे।