फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फसलों कोलगाकर से बढ़ाएं आय

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने जिले के 92 न्याय पंचायतों में एक साथ मंगलवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने कृषि विविधीकरण, गुणवत्तापरक उर्वरक के पहचान करने का तरीका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि किसान एक वर्ष में अपने खेत से कम से कम तीन फसल लगाकर अपनी आय को बेहतर कर सकते हैं। परंपरागत खेती के बजाय समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों के सुझावों को अमल में लाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जरूरत है। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती करके ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि विविधीकरण अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए हर घर में शौचालय बनवाने के लिए भी प्रेरित किया।पाइप योजना, कृषि यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान के विषय में भी विस्तार से बताया।
इंदारा : कोपागंज क्षेत्र के लाड़नपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रागण में किसान पाठशाला का आयोजन किया। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय एवं सुझाव व कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ टीएन चौहान ने कहा कि गर्मी में खेत की गहरी जुताई करने से खेत में मौजूद हानिकारक कीटों तथा बीमारियों का नियंत्रण होता है। 15-15 दिनों के अंतराल पर गहरी जुताई करके खेत को खुला छोड़ दें। वर्षा होने के एक सप्ताह बाद खेत में गोबर की खाद्य का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान किसान सुमंत चौहान, विनोद तिवारी, सुखराम चौहान, राजेश चौहान,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें