फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने सोमवार को कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी रंभा यादव पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। कोतवाल के आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गुलाबी सेना की प्रदेश अध्यक्ष मीरा यादव ने आरोप लगाया कि कोतवाली के करपिया मलिक निवासिनी रंभा यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता है। एक मुकदमे की पैरवी को लेकर कोतवाली पुलिस ने इनके ऊपर गलत ढंग से मुकदमा दर्ज कर दिया है, जो कि सरासर गलत है। सीओ तथा कोतवाल से कहने पर टालमटोल करते रहे हैं। मांग किया कि दर्ज गलत मुकदमे को जांचोपरांत खत्म किया जाए। कोतवाली गेट पर नारेबाजी की सूचना पाकर आए कोतवाल ने गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव के साथ अन्य को समझा बुझाकर तथा सही कार्रवाई की बात कह कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें