मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नित्य प्रकाश गुट के तत्वावावधान में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बीएसए को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि परिसर स्थित लेखाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि वित्त व लेखा विभाग कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह कार्यालय प्रशासनिक कार्यालय से दूर होने के कारण शिक्षकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कार्यालय में शासनादेश के विरुद्ध 20 वर्षो से कार्यरत लिपिक को तत्काल हटाया जाए। कोषाध्यक्ष मुंशी प्रेमचंद ने कहा कि शिक्षकों के जीपीएफ का पासबुक उन्हें उपलब्ध कराया जाए। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जीपीएफ के हिसाब में अनेक त्रुटियां हैं। एक हीसाथ के नियुक्त शिक्षकों के जीपीएफ में लाखों रुपये का अंतर है।
अंत में शिक्षकों ने शिक्षकों के समस्त एरियर का भुुगतान करने, जीपीएफ का पासबुक समस्त शिक्षकों को उपलब्ध कराने सहित पांच सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपा। इस अवसर पर ब्रह्मानंद सिंह, राजेश यादव, कमलेश बहादुर सिंह, जीवधन यादव, प्रेमशीला यादव, पूनम यादव आदि शामिल रहे।