फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निरीक्षण में शहर के तीनों थानों में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपने कार्यकाल के अगले ही दिन रविवार की तड़के चार बजे शहर के तीनों थानों का निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण में तीनों थानों में भारी गंदगी मिली।100 डायल के जिस पीआरवी वाहन को क्षेत्र में होना चाहिए , ऐसे दो वाहन थाने में खड़े मिले। उसमें दो कमांडर और दो सिपाही वाहन में मौजूद नहीं मिले। एसपी ने दो कमांडरों और दो सिपाहियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। जबकि थानों की बेहतर साफ सफाई के लिए एसपी ने एक सप्ताह की मोहलत दिया। कहाकि दुबारा औचक निरीक्षण में सफाई नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रविवार को तड़के शहर कोतवाली में पहुंचे। वहां पर चारों तरफ गंदगी का आलम था। प्रभारी निरीक्षक सिविल वर्दी में थे। एसपी ने उन्हें 10 मिनट में वर्दी में आने को कहा। बैरक में दो पंखे खराब थे। इसके बाद दक्षिण टोला थाने पहुंचे,वहां पर चारों तरफ गंदगी पसरी थी। इसके बाद सराय लखंसी थाने पहुंचे तो वहां पर भी साफ सफाई का स्तर काफी खराब पाया। इसके अतिरिक्त 100 डायल की दो पीआरवी वाहन थाना परिसर में खड़े थे। इन पर नियुक्त दो कमांडर और दो सिपाही वाहन में न होकर सो रहे थे। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए चारों को तत्काल निलंबित कर दिया। एसपी ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर थानों में साफ सफाई बेहतर हो जानी चाहिए। कहा कि जब थाने में गंदगी रहेगी तो हम और लोगों से कैैसे सफाई की अपेक्षा कर सकते हैं। एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को हिदायत दी है कि वे थाना परिसरों को बेहतर तरीके से साफ रखें। गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई होना निश्चित है। एसपी ने चेताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें