फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में अधीक्षक सहित 15 स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एसी सिंह ने शनिवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में अस्पताल के अधीक्षक सहित 15 स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का बोलबाला है। शनिवार को जब मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो मामला प्रकाश में आया। निरीक्षण में सीएचसी के अधीक्षक, चिकित्सक सहित 15स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले। अस्पताल में गंदगी का अंबार मिला। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ के निरीक्षण की जानकारी होने पर मरीजों ने शिकायत किया कि यहां पर चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के अनियमित दिनचर्या से मरीजों का इलाज जैसे तैसे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें