फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जून से शुरू होगा सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वर्ष 2025 तक जनपद को टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10 जून से सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रों में सर्वे करने के लिए 89 टीम गठित की गई है। घर-घर विभाग की टीम जाकर जांच करेगी और संदिग्ध रोगियों के बलगम का सैंपल लेकर लैब भेजेगी।
विज्ञापन

जिले को टीबी से मुक्ति दिलाने के क्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी की तरफ से 3.50 लाख की आबादी वाले क्षेत्रों में टीबी के संदिग्ध मरीजों के लक्षणों की जांच के लिए 10 जून से 22 जून तक एक बार फिर सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान शुरू किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान के तहत टीम घर-घर जाकर प्रत्येक बीमार व्यक्ति के लक्षणों की जांच करेगी। जिन लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिलेंगे उनके बलगम का सैपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें