फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की घटना के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोमऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मेें हुई घटना के विरोध मेंउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेसजनों सहित चिरैयाकोट मेें युवाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने मांग की।
विज्ञापन

कैंडिल मार्च में शामिल कांग्रेसजनों का जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। पार्टी कार्यालय पर दो निट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। पुलिस को पता नहीं चल पा रही है। प्रदेश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सो रही है। बालिका के जघन्य हत्या की जितनी निंदा की जाए कम ही है। इस अवसर पर सुशील कुमार चौधरी, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, निर्मला रायआदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें