मधुबन। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में तहसील प्रशासन भी अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तैयारियां कर लिया है। तहसील प्रशासन की ओर से 25 हजार पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। अब तहसील प्रशासन 15 जून से 30 जून तक अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित चारागाहों पर 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को लेखपालों के साथ बैठक हुई। बैठक में तहसील के सभी गांवों में स्थित चारागाहों को डाटा एकत्रित किया गया। पौधों को लगाने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कहा कि प्रदूषण को रोकना है तथा मानव जीवन को सुरक्षित रखना हैं तो कटते हुए पेड़ों को रोकना होगा।