क्षेत्र के तेंदुली स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय में चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों को योगा, पेंटिंग, खेल प्रतियोगिता, डांस, मिट्टी के खिलौने बनाने सहित कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने समर कैंप का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान बच्चों को योगा, पेंटिंग, खेल प्रतियोगिता, डांस, मिट्टी के खिलौने बनाना, कला सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। विशिष्ट अतिथि बीईओ अशोक गौतम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के आयोजन से अभिभावकों की अवधारणा बदली है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि कैंप में अपने बच्चों को जरूर भेजें।
इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव, अवधेश यादव, विनय गौतम, धर्मेंद्र सिंह, रणवीर सिंह,स्वामीनाथ चौहान, धर्मराज चौहान, पुष्पा सिंह, पारस यादव, रामअवध, शाहिद कलीम, फातिमा परवीन आदि शामिल रहे।