फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता की कोचिंग पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के सूरत में गत शुक्रवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुए हादसे के बाद भी नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बिना मान्यता के ही दर्जनों कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने टीम गठित किया है। इससे कोचिंग संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

सूरत हादसे के बाद भी जिले में कोचिंग संस्थानों में अग्निमशन यंत्र नहीं लग सका है। इसके साथ ही अधिक छात्र छात्राओं का प्रवेश तो लिया गया है, लेकिन अभिलेखों में 50 से कम दिखाया गया है। इससे सरकारी राजस्व की चपत लग रही है। इसके अलावा काफी संख्या में गैर मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थान धड़ल्ले से चल रहे हैं। कोचिंग संस्थान विद्यालय समायावधि में संचालित नहीं होने का प्रावधान है, लेकिन कई कोचिंग संस्थान हमेशा संचालित होते हैं। शिक्षा विभाग ने कोचिंग संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईओएस ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के मानक, मान्यता सहित विभिन्न बिंदुओं पर टीम गठित की है।टीम में प्रत्येक ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया गया है। नोडल अधिकारी जांच कर रिपोर्ट करेंगे। इस बाबत डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने ब्लाक क्षेत्र में कोचिंग संचालकों की जांच कर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें