फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ों का उठान नहीं, दुर्गंध से जीना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के विभिन्न मुहल्लों में नियमित कूड़े का उठान न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। यही नहीं कई सार्वजनिक नाले भी जाम पड़े हैं।इससे जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं दुर्गंध उठने से लोगों को नाक मुंह बंद कर आना जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी नगरपालिका प्रशासन की तरफ से फागिंग कराना तो दूर साफ सफाई नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

ईद पर्व के मद्देनजर नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगर क्षेत्र के समस्त प्रमुख मार्गो तथा मुहल्लों में सफाई व्यवस्था को च़ुस्त दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया गया है। भारी भरकम सफाईकर्मियों की तैनाती के बाद भी कूड़ों का नियमित उठान नहीं किया जा रहा है। यही नहीं प्रमुख नालों तथा मुहल्लों में नालियों की साफ सफाई नहीं कराई जा सकी है। हालत यह है कि जिला अस्पताल के पास प्रमुख नाला जाम पड़ा है। इससे आने जाने वाले लोगों को नाक मुंह बंद कर आना जाना पड़ रहा है।
निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। बंधा रोड के पास ईदगाह के आसपास कूड़ा जमा होने से बंधे पर आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक नालियों के जाम रहने से गलियों में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे लोग टाइफायड, बुुखार मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें