फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल बंद पानी खरीद कर बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की किल्लत हो गई है। भीषण गर्मी में यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों का बुरा हाल है। हालत यह है परिसर में लगे दो हैंडपंप खराब पड़े हैं और शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में यात्री बोतल बंद पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रतनपुरा रेलवे स्टेशन मऊ-बलिया जंक्शन के बीच का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री बलिया, मऊ सहित महानगरों के लिए सफर करते हैं। रोजाना सैकड़ों यात्रियों के आवाजाही के चलते रेलवे को हर माह लाखों रुपये का राजस्व तो प्राप्त हो रहा है, बावजूद स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। आलम यह है कि भीषण गर्मी होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है, मजबूरन यात्री बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे है। स्टेशन परिसर में पेयजल सुविधा के नाम पर लगा एक हैंडपंप बीते एक साल से खराब पड़ा है तो दूसरा बीते दो माह से खराब है। यहीं नहीं मई बीतने को है, लेकिन रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में वाटर कूलर नहीं लगाया जा सका है। स्टेशन पर पानी की सुविधा ना होने से कई यात्री अवैध रूप से रेलवे लाइन क्रास कर दूसरे साइड लगे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हो रहे है।
समस्या के संबंध में स्थानीय व्यापारी अरविंद कुमार, सुनील गुप्ता, अमरनाथ चौरसिया, मोहन कुमार, मोतीलाल आदि ने बताया कि कई बार समस्याओं के निस्तारण की मांग स्थानीय स्तर से लेकर आला अधिकारियों से कर चुके है। बावजूद स्टेशन पर व्याप्त असुविधाओं को दूर करने की कवायद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर एके पांडे ने बताया कि स्टेशन पर पानी सप्लाई के लिए टंकी की ब्यवस्था हो रही है, लेकिन ठेकेदार काम बंद कर गायब हो गया है। इसकी भी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कहा कि खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें