गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सोमवार की दोपहर में झूला झूलने के दौरान एक आठ वर्षीय किशोर के गले में रस्सी का फंदा लग गया, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के पहाडपुर गांव निवासी बंटी (08) पुत्र कुर्बान सोमवार की दोपहर में झूला झूल रहा था। अचानक झूला झूलते समय बंटी का गर्दन झूले के रस्सी में फंस गया और झूला फांसी का फंदा बन गया। बंटी की गर्दन में फंसी रस्सी देखकर साथ में खेल रही छोटी बच्ची ने शोर मचाया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और देखा कि बंटी के गले में फंदे फंसा है। परिजनों ने बंटी को फंदे से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बंटी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।