भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक और क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया। इसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी बलिदानी गाथा को याद किया ।
वक्ताओं ने कहा कि चंद शेखर आजाद जैसे क्रांतिवीर योद्धा युगों युगों तक युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे । मुख्य वक्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद देश के जंगे आजादी के महानायक थे, उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार से मुकाबला कर नींव को हिलाने का काम किया। आजाद जी की सेना के सिपाहियों के आगे अंग्रेज नतमस्तक नजर आए। आजाद बचपन से ही क्रांतिकारी और विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वो 16 वर्ष की आयु में ही देश की आजादी की लड़ाई में कूद गए । इसके बाद अंग्रेजी सरकार की नींद हराम हो गई। ऐसे ही क्रांतिकारियों के संघर्षों के बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनकी शहादत ने देश के नौजवानों में आजादी की ललक पैदा कर दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता, हेमंत राय, श्रीकांत श्रीवास्तव ,रविशंकर साहू ,संदीप राय, सुशील सिंह ,सुरेश उपाध्याय, रत्नेश पांडे, सुभाष मौर्य आशीष शर्मा ,जनार्दन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।