कुसम्हा (मऊ)। संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट ब्लॉक पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगों के लिए 21 दिसंबर से वृहद आंदोलन करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपेंगे।
दोहरीघाट ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार की सुबह 10:00 बजे से एकत्र हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दोपहर दो बजे तक प्रदर्शन किया। सभी ने निर्णय लिया कि 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। रविवार को संपन्न हुए धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कंचन राय ने कहां की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यदि हमारी मांगों को 20 दिसंबर तक नहीं मानेंगे, तब यह आंदोलन होगा। मांगों को लेकर 21 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। कंचन राय ने इस आंदोलन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील किया। बोली हम सब भले ही विभिन्न संगठनों में बंटें है, लेकिन हम सभी का लक्ष्य एक है। ऐसे में हमारा लक्ष्य है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भला हो। आज हम सभी से हर प्रकार का काम लिया जाता है, बदले में एक ड्यूटी का भुगतान समय से नहीं किया जाता। बोली अब समय आ गया है, अब हम चुप रहे तो आने वाले समय में हमारी मांगों को अनसुना कर दिया जाएगा। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मिश्रा ने किया। कहा कि सभी बहनों से अपील है कि वह 21 दिसंबर को भारी संख्या में पहुंचे। रविवार को धरने में रंजना राय, विजयलक्ष्मी, शीला देवी, नीशा राय, किसमत शिंदे, राधिका पाल, गीता चौहान, किरण यादव, ज्ञानती देवी, रीना राय, शकुंतला राय, फूलमती देवी, मीरा देवी, सरोज राय, इसरावती, मनीषा, मनोरमा यादव सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहे। जबकि संचालन देवी ने किया।