दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को आर्य समाज की तरफ से तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले हवन पूजन कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को हवन और पूजन के साथ किया गया।
विकास खंड दोहरीघाट क्षेत्र के गोठा गांव में रामलीला भवन के सामने आर्य समाज की तरफ से तीन दिवसीय यज्ञ और पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत हवन पूजन किया गया। उद्घाटन के मौके पर आचार्य केवल आनंद सरस्वती, गांव की प्रधान वंदना गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि राम जन्म गुप्ता, जयप्रकाश मौर्य, नारद मौर्य सहित आर्य समाज से जुडे़ लोग उपस्थित थे।