फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढ़े में तब्दील हो गया है एसबीआई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर पंचायत-एसबीआई मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत घोसी से भारतीय स्टेट बैंक घोसी के मुख्य शाखा से होते हुए रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क के बीचों बीच टूट कर गड्ढ़ा बन जाने से लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क भारतीय स्टेट बैंक घोसी के शाखा से पहले ही एक सप्ताह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी तेजबहादुर सिंह, आफताब अहमद का कहना है कि जनहित में इस सड़क का जल्द से जल्द मरम्मत नहीं कराया गया तो संबंधित विभाग का घेराव किया जाएगा। समाज सेवी नागेंद्र मद्देशिया, मोहम्मद अमीन अहमद का कहना है कि जब से यह सड़क टूटी हुई है तब से अब तक कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें