फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों के साथ सटे हैं बिजली के तार, कभी भी हो सकते हैं हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर में विद्युत के एलटी पैनल बोर्ड खुले पड़े हैं। मकानों के साथ सटे बिजली के तार हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के लोगों की शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग इस समस्या की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि नगर पालिका के तहत आने वाले कई वार्डों में यह दुर्व्यवस्था सामान्य है। बिजली आपूर्ति के बिछाई गई अंडर ग्रांउड की केबिल मकानों के साथ सटी हुई गुजर रही हैं। ऐसे में लोगों को हर समय अपनी जान व माल की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। निजामुदीनपुरा मोहल्ले में इस समस्या से लोग पिछले कई माह से भयभीत हैं। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने उनकी डर को ओर बढ़ा दिया है। मोहल्ले के विक्की दुबे, दिलीप, राजू सिंह, दीपक, जितेंद्र पाठक, अरविंद्र पांडेय सहित अन्य लोगों ने कहना है कि क्षेत्र में कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि जहां पैनल बोर्ड खुला हैं, उस मार्ग से बड़े लोगों के अलावा कई छोटे बच्चें गुजरते है। ऐसे में किसी घटना की संभावना को देखते हुएपैनल बोर्ड को ढकने की मांग को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। बावजूद इसे ढका नहीं जा रहा है।इस बाबत अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि पैनलों को ढकने का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें