फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल इकाई मुहम्मदाबादगोहना के तत्वावधान में मंगलवार को कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मिशन 2019 के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे में उनका दायित्व बढ़ जाता है। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत वंदेमातरम गीत से हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक जो भाजपा का विराट स्वरूप भाजपा के समर्पित निष्ठावान तथा कर्मयोगी कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है। सांसद हरिनारायन राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तभी मिशन 2019 में जीत हासिल हो सकती है। क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। इस जोश को बनाए रखते हुए मिशन 2019 की तैयारी के लिए जी जान से जुट जाएं।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, अमरनाथ दुबे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हरिकृष्ण बरनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, शैलेंद्र सिंह, माधवेंद्र, गणेश सिंह, मुन्ना सिंह, योगेंद्र सिंह, रवि गुप्ता, मंटू सिंह, संजय तिवारी, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें