मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को दीक्षा आरोग्य निदान केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद मुख्य वक्ता डाक्टर धर्म सिंहने पालीथिन से होने वाले नुकसान और पर्यावरण को बचाने के लिए किए जाने वाले उपायों के प्रति जागरूक किया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता ने बताया कि पॉलीथीन का प्रयोग करने से हम वातावरण व पार्यावरण को नुकसान तो पहुंचा ही रहें, लेकिन हमारे द्ववारा प्रयोग के बाद फेंकी गई पॉलीथीन पशुुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की शासन ने कवायद भी शुरू कराई लेकिन पूर्ण प्रतिबंध को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश न होने और अभियान न चलाए जाने के चलते वर्तमान में भी इसका प्रयोग जारी है। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद लोगों को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए इसका प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया। गोष्ठी के बाद संस्थान के लोगों ने मुख्य बाजार व् आस पास के मुहल्लों आदि में घूम-घूम कर सब्जी की दुकानों पर खरीदारी कर रहे लोगों को कपड़े के झोले का वितरण करते हुए आज से ही पॉलीथीन का प्रयोग न करने की सलाह दिया। इस मौके पर अशोक कुमार छबिलाल भारती हनी उर्फ़ कौशल कुमार रामबली राम रोशन कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।