फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्व की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी(मऊ)। कोतवाली के जामडीह गांव के पास शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब बाजार से सामान आदि खरीद कर घर लौट रहें वृद्घ को अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया। इस घटना में घायल हुए वृद्घ की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी। मृत वृद्घ स्वामीनाथ 55 घोसी कोतवाली क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल गांव का निवासी था। शुक्रवार की शाम को वह घर से बाजार गया था। बताया जाता है शाम को पांच बजे के करीब सामान आदि खरीदकर वृद्घ उसे अपनी साईकिल पर रखा और घर के लिए चल दिया। बड़ागांव बाजार से जैसे ही वह मधुबन रोड स्थित जामडीह गांव के पास पहुंचा, तभी घोसी की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार उसकी साइकिल में धक्का मार दी। इस घटना में घायल हुए वृद्घ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाकर भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक की पत्नी दुर्गा देवी,पुत्र ज्वाला,निराला,कर्मा का रोते रोते बुराहाल रहा। मृतक की तीन लड़के व एक लड़की हैं, सभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें