फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दौर में पहुंची बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश से संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 138 परीक्षा केंद्रों 120576 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में विभाग को 237 आपत्तियां मिली हैं। 24 नवंबर को जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक आपत्तियों का आनलाइन निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारी को अंतिम रुप देने में जुट गया है। बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए 138 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित गए हैं। जिसमें 58 सहायता प्राप्त, 80 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शासन की तरफ से राजकीय तथा सहायता प्राप्त कालेजों को वरीयता के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन मानक पर फिट न बैठने से 14 राजकीय तथा छह सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की दौड़ से बाहर हो गए हैं। जबकि गत वर्ष 236 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 68994, इंटरमीडिएट में 51592 सहित 120576 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विभाग की तरफ से परीक्षा केंद्रों के संबंध में 20 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। विभाग के पास आई आपत्तियों पर नजर डाला जाए तो परीक्षा केंद्र बनाए जाने के संबंध में 165, क्षमता से अधिक आवंटित परीक्षार्थियों के संबंध में 46 आपत्तियां मिली हैं। इसी तरह निर्धारित मानक से अधिक दूूरी पर आवंटित विद्यालयों के मामले में 14, पारस्परिक आवंटन के संबंध में पांच आपत्तियां सहित कुल 237 आपत्तियां मिली हैं। केंद्र परीक्षा निर्धारण के संबंध में आपत्तियों के निस्तारण के लिए जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक 24 नवंबर को होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में 24 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक में आनलाइन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें