फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। प्रमुख मंदिरों में हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन अर्चन देर शाम तक चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर परिसर मां के जयकारे से गूंजते रहे।
विज्ञापन

नगर के शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्घेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा चंद्रघंटा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं। पिपरीडीह : नवरात्र के तीसरे दिन क्षेत्र के कहिनौर स्थित वनदेवी धाम सहित विभिन्न मंदिरों पर तड़के से ही दुर्गा मंदिरों पर रेला लगा रहा। लोगों ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
अमिला : अल सुबह से ही क़स्बा के कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर, ठाकुरद्वारा परिसर स्थित मां काली मंदिर पर तड़के से हीभक्तों का रेला लगा रहा। महिलाओं ने दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी पूर्व हलवा पूरी व गुलगुला बना कर बतासा के साथ मां के चरणों में प्रसाद चढ़ाया। देर शाम कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा की भव्य आरती तथा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर स्थित माँ काली की भब्य पुरोहित आरती चंद्रसेन पाण्डेय के द्वारा कराया जा रहा है। इस मौके पर कस्बे व क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में शिरकत कर लोगों ने भाग लिया।नव दिन माँ कि पूजा व पाठ करने वाले भक्त मां की आराधना में लगे रहे।
विज्ञापन

बोझी बाजार : क्षेत्र के मांदीसिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शुक्ल, हेमचंद राय, रामरतन राय, श्रवण सिंह, मनोज यादव, पूर्व प्रधान बालगोविंद राम, दुर्गा शुक्ल आदि व्यवस्था संभालने में पूरे मनोयोग से जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें