लोक सभा में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के आला अधिकारियों के साथ ही नागरिकों आैर छात्र-छात्रआओं ने कमर कस ली है। इसी को लेकरसोमवार को नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान पर जिले के अधिकारी और कर्मचारी जुटे। शाम छह बजे जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में‘मशाल जुलूस‘ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
रैली नगर के रोडवेज, सहादतपुरा, आजमगढ़ तिराहा, स्वदेशी काटन मिल होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंची। जहां पर डीएम ने लोगां को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें।उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा में 19 मई को मतदान हैं ऐसे में हम सभी को बढ़चढ़कर इसमें भाग लें और एक सशक्त सरकार बनाने में अपना योगदान दें। मशाल जुलूस में सीडीओ अरविंद मिश्र, एडीएम डीपी पाल, एसडीएम सदर आईएएस डा.अंकुर लाठर, सीओ सिटी आलोक जायसवाल, डीआईओएस डा.केेसी भारती, बीएसए ओपी त्रिपाठी,बीडीओ रानीपुर रजनीश सिंह, देवभाष्कर तिवारी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव सहित जिले के सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कलेक्ट्रेट-विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चिरैयाकोट ः मतदान को लेकर जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में सोमवार को चिरैयाकोट कस्बे के कमथरी स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसए ओपी त्रिपाठी मौजूद रहे।
रैली को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव के गली, नुक्कड़ होते हुए वापस हुए स्कूल प्रांगण पहुंची। रैली के दौरान स्कूली छात्राओं ने दीप से दीप जलाएं, साक्षर देश बनाएंगे, जन जन की यही पुकारा, वोट न छूटे अबकी वार , मतदान करना है सबका अधिकारी, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि स्लोगन से ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लोगों से कहा कि आप लोग आस पास के लोगो को जागरूक करें कि वह मतदान को एक आवश्यक कार्य समझकर मतदान के दिन बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।
कहा कि किसी के बहकावे में आकर अपना मतदान किसी के पक्ष में ना करे, बल्कि सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करें। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर अशोक कुमार गौतम, ग्राम प्रधान बिरजू यादव, पूर्व ग्राम प्रधान रवींद्र राय, प्रधानाध्यापक संजय तिवारी, ग्राम पंचायत सदस्य बबलू गुप्ता, इंदुमती राय, सरोज रंजन, अजय सिंह, राहुल राय, अशोक राय, राजेश यादव, सुरेश यादव, पंकज प्रजापति आदि मौजूद रहे।