फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

870 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए चुनाव में मतदान के बाद अध्यक्ष मंत्री सहित सात पदों पर चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया। 887 अधिवक्ताओं में 870 ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें 21 टेंडर मत शामिल हैं। मतगणना शनिवार को सुबह10:00 बजे से होगी। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे । उधर, सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सीओ राजकुमार समेत काफी संख्या में फोर्स रही।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि पहले अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के मतो की मतगणना होगी । इसके बाद महामंत्री और संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए मतगणना होगी। मतगणना के समय प्रत्याशी अथवा उनका एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा । इस दौरान का मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। चुनाव को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन कचहरी परिसर में बनी । मतदान संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावे करते नजर आए। लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बधता है, यह तो शनिवार को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन अध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर त्रिकोणात्मक संघर्ष नजर आ रहा है।
इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण नमोनरायन राय, बीएन सिंह, गुरुनरायन पांडेय, शंभूशरणश्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव, हुमा सज्जात, राकेश वर्मा, जकी अहमद, मुहम्मद एकबाल, ज्ञानेंद्र पांडेय, रुपेश पांडेय, नंदू प्रसाद, श्यामसुन्दर दूबे, विजय कुमार, शिवाजी, सज्जाद हुसैन ने मतदान को संपन्न कराने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें