फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के नये भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर स्थित पांच करोड़ की लागत से 30 शय्यायुक्त नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस सामुदायिक केंद्र से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधाएं मिलंगे। जल्दी ही यहां सीएचसी से संबंधित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी। डाक्टरी परीक्षण के लिए अब लोगों को यहीं पर सुविधाएं मिलने लगेंगी। अब क्षेत्रवासियों को सभी तरह के इलाज के लिए जिला मुख्यालय के लिए मोहताज नहीं होना होगा। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेश कुमार गौतम ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार अब यहां फिजीशियन, सर्जन , बाल रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित सभी तरह के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तनती कर दी जाएगी। लैब और एक्सरे सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। इस अवसर पद डा.अजय सिंह, डॉ दिनेश, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ इस्तेखार, पूनम सिंह ,रामबख्श सिंह, योगेश सिंह ,सुनील सिंह ,गोविंदा विजयी सहित स्वास्थ्य कर्मी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें