मधुबन। थाना क्षेत्र के कटघराशंकर में सोमवार की शाम को छत पर खेलते समय एक आठ वर्षीय बालक छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कटाघराशंकर निवासी मुन्ना का आठ वर्षीय पुत्र आशीष सोमवार की शाम करीब सात बजे छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने के चलते वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने इलाज करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।