फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या पर आयोजित हुआ संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर के हिंदी भवन सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नकुसानों के साथ जनसंख्या विस्फोट के रोकने पर चर्चा करने साथ इससे लोगों को प्रेरित करने पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. सुनीता सिंह द्वारा परिवार नियोजन के माइक्रोप्लान के बारे में बताते हुए कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में गति प्रदान करनी है, इसके लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वाह करना पड़ेगा। साथ ही बताया कि 12 जुलाई से 25 जुलाई तक पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। पखवाड़े को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 10 जुलाई 17 तक दंपति संपर्क पखवारा और दूसरे चरण में 17 जुलाई से 25 जुलाई 2018 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाडा के रूप में मनाया जायेगा।
इस दौरान आशा कार्यकर्ता और एएनएम लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर प्रेरित करेंगी। संगोष्ठी में मुख्य चिकित्साअधिकारी डा.सतीशचंद्र सिंह और अपर सीएमओ डा. पीके राय सहित दूसरे लोगों ने अपने विचार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें