फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नाम हटवाने का प्रयास न करें बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील सभागार में सोमवार को 1 जून से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील के सभी बीएलओं की बैठक हुई। एसडीएम ने 30 मई तक सभी बीएलओ को अपना कागजात प्राप्त करने का निर्देश दिया साथ ही समय सीमा के अंदर प्राप्त न करने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की बात कही। कहा कि कोई भी बीएलओ ड्यूटी से अपना नाम कटवाने का प्रयास न करे। बल्कि दी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेकर कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि 1 जून से 30 जून तक चलने वाले मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची, फार्म प्राप्त कर कार्य शुरू करे। बीएलओ अपने क्षेत्र के प्रत्येक घरों मे जाकर नए मतदाताओं से फार्म भरवाकर कर उनका नाम जोड़े। साथ ही जो लोग मर चुके है या कई सालों से बाहर रह रहे हो उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दे। इस दौरान बीएलओ सतर्कता बरतते हुए जो भी प्रविष्टि दर्ज कर उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
बैठक में अनुपस्थित बीएलओ को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि सभी बीएलओ 30जून तक कार्यालय में आकर मतदातासूची,फार्म हर हाल में प्राप्त कर ले।अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के साथ,निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जिन बीएलओ की ड्यूटी लगी है ,उनका नाम नही कटेगा। इसलिए उनके द्वारा नाम कटवाने के लिये निरर्थक प्रयास न करे। बैठक में नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह, अशोक सिंह के अलावा सुनील, मुलायम यादव आदि बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें