मऊ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता मानसिंह यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, लक्ष्मीकांत यादव, जयप्रकाश यादव, दिनेश सिंह, जितेंद्र पांडेय, सत्यानंद पांडेय, अजय कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, प्रमोद सिंह, जीऊत यादव, निर्मला यादव, अजय यादव, मकरध्वज यादव, राम हरि चौहान, हरिनंद चौहान, रामकृत यादव, सज्जाद हुसैन, रामसरीख राजभर, प्रेमप्रकाश सिंह, हरिद्वार राय, लल्लन यादव, कंचनलता आदि अधिवक्ता शामिल रहे।