फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की शिल्पी ने जिले में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय की शिल्पी सिंह ने कला वर्ग से 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। सनबीम स्कूल की मान्या खन्ना कॉमर्स वर्ग से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि चंद्रा पब्लिक स्कूल की खुशी कुशवानी कॉमर्स वर्ग से 94.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने कई विषयों में 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया। फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से छात्र, स्कूल व अभिभावक सभी प्रसन्नचित हैंसीबीएसई से संबद्ध जिले में 11 विद्यालय हैं। सीबीएसई12वीं की परीक्षा में 1900 परीक्षार्थी शामिल हुए। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में 144 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 143 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कॉलेज की कामर्स वर्ग से खुशी कुशवानी 94.6 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनीं। निधि अग्रवाल कॉमर्स वर्ग से 93 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा रिषिता वर्मा विज्ञान वर्ग से 91.3 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने शानदार रिजल्ट के लिए बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी। इसी क्रम में सनबीम स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 90.19 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में में पास हुए। लगभग 40 प्रतिशत बच्चे 80 प्रतिशत ज्यादा अंक से पास हुए हैं। कॉमर्स की मान्या खन्ना 95 प्रतिशत प्राप्त कर कालेज में प्रथम, मेराज अहमद खान 94.4 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए अध्यापकों, बच्चों तथा अभिभावकों को बधाई दी। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का 94 प्रतिशत रिजल्ट रहा। कॉलेज की वाणिज्य वर्ग की जेबा परवीन ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम, बायो वर्ग में समरा अजीज ने 93.4 प्रतिशत अंक दूसरा तथा मैथ ग्रुप में नवनीत कुमार यादव ने 92.4 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग के 18 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर यादव ने शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय के डायरेक्टर मुरलीधर, प्रधानाचार्य पीएल जैसी तथा शिक्षकों को बधाई दी है। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट शानदार रहा। परीक्षा में 123 छात्रों के सापेक्ष 117 छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में पूजा राय 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, गौरव सिंह कुशवाहा ने 87 प्रतिशत तथा आफरीन ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कालेज में शिल्पी सिंह ने कला वर्ग से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, पियूष कुमार को 92.4 प्रतिशत से दूसरा तथा 90 प्रतिशत प्राप्त कर अपरुपा राय ने कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में अमृत पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। कॉलेज में तुबा फिरदौस ने 93.2 प्रतिशत प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, शाश्वत सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आर्यन श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने बेहतर रिजल्ट के लिए कॉलेज के छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी है। रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर 88 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र ओझा ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

इनसेट
रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों की तेज रही धड़कनें
मऊ। बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर सुबह से ही परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थीं। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और अभिभावकों दोनों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। कुछ ने साइवर कैफे का सहारा लिया। जैसे-जैसे रिजल्ट आता गया वैसे परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ता गया। बेहतर रिजल्ट आने के बाद जमकर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। फोन से मित्रों और रिश्तेदारों, नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। रिजल्ट चकाचक होने की वजह से अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें