फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम कराए ही ले लिया 12.60 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। ब्लाक के नगवा ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर नाला, खड़ंजा, मिट्टी कार्य के साथ इंटरलाकिंग आदि का काम होना दिखाकर लाखों रुपयों के वारे न्यारे कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम द्वारा की गई जांच में यह गोलमाल उजागर हुआ है। इस दौरान पाया गया कि इस खेल में प्रधान, सेक्रेटरी और जेई तीनों की संलिप्तता रही, तीनों ने मिलकर बिना काम कराए 12 लाख 60 हजार तीन सौ रुपये का भुगतान करा लिया। इस प्रकरण में ग्राम प्रधाऩ, सेक्रेटरी और अवर अभियंता को दोषी पाया गया है। जांच समिति द्वारा 20 मई 2018 को जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार केशव के घर से हरिंदर के घर तक इंटर लाकिंग और राम जन्म के नलकूप से शेषनाथ के घर तक कराई गई इंटर लाकिंग में एक लाख 48 हजार का घपला पाया गया। जबकि शैलेश के खेत से सुरेंद्र के नलकूप तक नाला खुदाई और बृजेश के खेत से छत्रधारी के खेत तक नाला खुदाई के नाम पर एक लाख 48 हजार नौ सौ रुपये ले लिए गए पर कार्य नहीं कराया गया । जबकि हरेंद्र के खेत गाटा सं 78 में पोखरा खुदाई के नाम पर एक लाख 42 हजार100 रुपये हजम कर लिए गए, मौके पर पोखरा की खुदाई ही नहीं की गई। सुरेंद्र के खेत से मेन खड़ंजा तक मिट्टी कार्य, मुन्ना यादव के खेत से मेन खड़ंजा तक मिट्टी कार्य लुटावन के चक से राम के चक तक मिट्टी कार्य में 4 लाख 49 हजार सात सौ रुपयों का गोलमाल पाया गया। फागू धोबी के खेत से बिजई यादव के के घर तक मिट़्टी कार्य के नाम पर एक लाख 12 हजार दो सौ रुपयों का भुगतान ले लिया गया। गांव में कुल छह प्रकार के कार्यों पर 12 लाख 60 हजार तीन सौ रुपयों का फर्जीवाड़ा पाया गया। जांच समिति की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 21 मई को खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान रमेश चौहान, सेक्रेटरी वीरेंद्र प्रसाद अवर अभियंता रविंद्र यादव से इस रकम की वसूली की जाए। यह रकम कलेक्ट्रेट स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत नवागत खंड विकास अधिकारी राज बहादुर यादव का कहना है कि तीनों को यह धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें