फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की हुई अधिकृत घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के पुस्तकालय भवन में बुधवार को आम सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें मंगलवार को संपन्न हुई मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के बारे में अधिकृत घोषणा की गई।
विज्ञापन

संघ के पुस्तकालय भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने शांति पूर्वक सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिवक्ता साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नवनिर्वाचत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद से विरेंद्र बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से विपिन कुमार सिंह तथा महामंत्री पद से संजय त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद से विनय कुमार शुक्ला को विजई घोषित किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्यगण नमोनरायन राय, गुरुनरायन पांडेय, बीवी सिंह , सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव आदि के साथ अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां दी। बताते चले नई कार्यकारणी के सदस्यों निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें