फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीआईओएस को मिला बीएसए का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बोर्ड परीक्षा की व्यस्तता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रशासनिक कार्यो के लिए अशोक गौतम को नामित किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में तमाम अव्यवस्था को देखते हुए शासन ने तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार को निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया था। वरिष्ठता के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी को प्रभारी बीएसए बनाए जाने के मामले में कतिपय शिक्षक नेताओं ने विरोध किया था। जिलाधिकारी ने मामले की जांच करते हुए डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार सौंपा है। डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर व्यस्तता के चलते अशोक गौतम प्रशासनिक कार्यो को देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें