फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 138 नये संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट शनिवार को आने पर 138 नये कोरोना संक्रमित पाए गए। एंटीजेन जांच में सर्वाधिक 117 मरीज पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5109 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले की विभिन्न मेडिकल टीमों ने 1124 लोगों की जांच एंटीजेन किट से की थी जिसमें 117 लोग संक्रमित मिले। इनमें आजमगढ़ से आई 71 रिपोर्ट में 19 तथा ट्रूनाट जांच में संक्रमित पाए गए 2 मरीज भी शामिल हैं। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के बृजबिहारी कॉलोनी से दो, डाक बंगला से एक, निजामुद्दीनपुरा में डॉ. रामलाल की गली से एक, बुनकर कॉलोनी से एक, चांदमारी इमलिया से एक, कंसो से चार, सहादतपुरा से चार, पुलिस लाइन से चार, भीटी से दो सहित पूरे जिले में अलग अलग जगहों से 138 नए मरीज मिले। बताया कि अब नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 5109 पहुंच गई है। इसमें 3664 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 41 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 1404 मरीजों में 1206 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें