रानीपुर। खंड विकास अधिकारी रजनीश सिंह ने गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसुवा का निरीक्षण किया। उन्होंने ने सफाईकर्मियों को बुलाकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराई। साथ ही जिलास्तरीय ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
खंड विकास अधिकारी रजनीश सिंह पूर्वाह्न 11 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसुवा पहुंचे। इस दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मियों को बुलाकर साफ- सफाई कराया। साथ ही नियमित सफाई करने का निर्देश दिया। जिलास्तरीय ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में विजेता छात्र -छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भुसुवा हरेंद्र चौहान, शिक्षक छबीलाल, श्याम देव, कौशिल्या, सुनीत यादव, बाल कृष्ण, अमरजीत, गोपाल, प्रेमचंद, मंशा उपस्थित रहे।