फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझे लोग, शहर में पूरे दिन रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद त्यौहार की छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल-दफ्तर खुले तो पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। आलम यह रहा कि शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर पूरे दिन जाम लगा रहा। सबसे अधिक दिक्कत राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर दिखी। जहां गुजरने वाले लोगों को उठानी पड़ी। इस मार्ग पर भीषण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वाहन रेंगते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

गुरू पुर्णिमा, गुरू तेग बहादूर सिंह की जयंती और रविवार की तीन दिन छुट्टी के बाद सोमवार को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, निजी संस्थानों के खुलने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। आसपास के जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों के आने से शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। आलम यह रहा की पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। इससे आजमगढ़ तिराहा, बालनिकेतन तिराहा, बलिया मोड़, भीटी चौराहा, तहसील तिराहा, गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा आदि मार्गो पर वाहन रेंगते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे। भीटी स्थित ओवरब्रिज ओवरब्रिज और मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह लगे जाम खुलवाने के यातायात कर्मी जुझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें