नेहरु युवा केंद्र की तरफ से नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र मिश्र गांधी ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के विशिष्ट संविधानों में से एक है। इसे बनाने के लिए विश्व के अनेकानेक संविधानों तथा उनकी विषेशताओं को समाहित किया गया।इसे बनाने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अथक मेहनत करनी पड़ी थी। विजय कुमार सिंह ने संविधान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में पं. अलगू राय शास्त्री जैसे 284 दिग्गज तथा विद्वानों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिला युवा समन्वयक कपिल देव राम तथा ओम प्रकाश मिश्र ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान नरेंद्र तिवारी, रमाशंकर राम, अवनीश कुमार पांडेय, केदार राम, अमित कुमार आदि शामिल रहे।