मऊ। नगर के भीटी में चल रहे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय अब किसी भी सरकारी भवन में स्थानांतरित होगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से आख्या मांगी है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय नगर के भीटी के काफी अंदर गली में एक किराए के मकान में संचालित होता है। इसके चलते कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चार पहिया वाहन अंदर तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। इस मामले मेें कोपागंज ब्लॉक के सहरोज निवासी तथा भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय को किसी सरकारी भवन में स्थानांतरित करने की मांग की थी। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से रिपोर्ट मांगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि कार्यालय को किसी सरकारी भवन में स्थानांतरित या जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है। जिससे भविष्य में विभागीय भवन का निर्माण कराया जा सके। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शमसुद्दीन अंसारी का कहना है कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।