दोहरीघाट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के शनिवार की देर रात देवरिया से आजमगढ़ जाते समय दोहरीघाट के मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन में सफलता प्राप्त कर सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है। गरीबों, दलितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं को ईमानदार व्यवस्था देने के संकल्प को सिद्ध करने मे प्रधानमंत्री निरंतर कार्यरत हैं। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। शीघ्र ही भारत विश्व की सबसे बडी अर्थ व्यवस्था बनेगा। कहा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी दे कर देश की आर्थिक तरक्की में योगदान करें।क्योकि आर्थिक विकास ही देश के विकास का पैमाना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, सुनील गुप्ता, संतोष राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, डॉ.सीता राय, विकास वर्मा, जोगी सोनकर, गुलाब गुप्ता, हिमांशु राय, मनोहर जायसवाल, आमिचंद गुप्ता, राजीव पांडेय आदि उपस्थित रहे।