फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाला से खुली भाजपा की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बैंकों में हुए घोटाले की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में हुए बैंक घोटाले को देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला बताया। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक पंजाब नेशनल में हुए 11400 करोड़ के घोटाले के बाबत, सम्मिलित आरोपियों को पकड़ने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11400 करोड़ का घोटाला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को खोखला साबित कर रहा है। इसके पूर्व भी व्यापारी और भाजपा सांसद विजय माल्या द्वारा 9000 करोड़ का घोटाला किया गया। इतना ही नहीं माल्या केंद्र सरकार की मदद से देश छोड़कर फरार हो गया। अब देश का सबसे बड़ा बैैंक घोटाले का आरोपी नीरव मोदी भी केंद्र सरकार की मदद से फरार हो गया है। वहीं कानपुर के व्यापारी विक्रम कोठारी ने 37 करोड़ का घोटाला कर बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की परत की पोल खोलकर रख दिया है।
अध्यक्ष ने छ: सूत्री ज्ञापन में सभी बैंक घोटाले की जांच सीबीआई से करानी की मांग की, साथ आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के साथ घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी प्रधानमंत्रीको लेने की साथ देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।धरने को पीसीसी सदस्य राजकुमार राय, अबूबकर अंसारी, आदि लोगों ने संबोधित किया। प्रर्दशन के दौरान रविंद्र नाथ त्रिपाठी, अंब्ररीश राय, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, अजय पांडेय, रमाशंकर चौहान, संजय सिंह, तैयब खां, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, नसीम बेलाली, प्रद्युम्मन यादव, ओमनारायण शर्मा, डा.प्रभुनाथ राजभर, जयप्रकाश, मनोज गिहार, अभिषेक जायसवाल, अबूल फैज, मुकेश राजभर, नेसार अहमद, ब्रम्हानंद पांडेय, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें