फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति के हिसाब से नहीं मिल रहा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर मेें धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश तथा शासनादेश जारी होने के बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की हठधर्मिता के चलते उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को उनके कार्यरत पद का वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। जबकि गैर जनपदों में पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को उनके कार्यरत पद का वेतन भुगतान किया जा रहा है। बीएसए द्वारा जानबूझकर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। बीएसए द्वारा पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को उनके कार्यरत पद के अनुसार वेतन भुगतान के लिए आदेश निर्गत नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का उनके कार्यरत पद के अनुसार वेतन भुगतान का आदेश निर्गत करने में आनाकानी की जा रही है। शिक्षकों का शोषण किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।धरने को रामकेर यादव, राशिद, प्रवीण राय, राधेश्याम, मनमोहन पांडेय, ब्रह्मानंद शर्मा, जयशंकर यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, सिद्धनाथ, मनिराम, विंध्याचल, भावनाथ यादव, चंद्रतारा राय, सावित्री देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें