मोहम्मदाबाद गोहना। शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सियाबस्ती गांव से आई 35 वर्षीय गुड़िया ने अपने पति के विरुद्ध महिला उत्पीड़न और बेटियों के जलाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराई है। गुड़िया का आरोप है कि उसके पति द्वारा बार बार उसका उत्पीड़न किया जाता है क्योंकि उसके पांच पुत्रियां है। पुत्र न होने के कारण पति उसे प्रताड़ित करते है। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी अनूप कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत पति के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करवाया।