फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ्ढा में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में एक व्यक्ति के द्वारा शौचालय बनवाने के लिए खुदवाए गए दस फुट गहरे गढ्ढे में गिरकर डूबे किशोर की मौत बुधवार को हो गई। किशोर बरेली जिले का रहने वाला था। उसका पिता यहां पहदेवाजीत गांव में अपने बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहकर फुल्की बेंचता था।
विज्ञापन

बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के सिपरी गांव का रहने वाला जय सिंह की पत्नी की मौत हो गई है। वह अपनी12 साल की बेटी और दस साल के बेटे के साथ रतनपुरा नसीराबाद कला मार्ग पर स्थित पहदेवाजीत गांव में अपने कई साथियों के साथ किराए पर रहता है। वह रोजना की भांति बुधवार को फुलकी बेंचने जिला मुख्यालय पर आया था। उधर घर रहा जय सिंह का बेटा विशाल खेलते खेलते एक व्यक्ति के मकान के पास खुदवाए गए पानी से भरे दस फुट गहरे गढ़्ढे में गिर गया। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने गढ्ढे में उतराए हुए विशाल को देखकर शोर मचाया। उसे आनन फानन गढ्ढे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना किशोर के पिता को दी गई। उसके आने पर पुलिस ने पंचनामा करने के बाद मृतक के पिता को सौंप दिया। लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें