इंदारा। परमानंद इण्टर कालेज कसारा के प्रांगण में बुधवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट 2017 परीक्षा में सर्वश्रेष्ट अंक पाने वाले प्रतिभाशाली छात्रों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कमलेश राय ने कहा कि शिक्षा का महत्व समाज के हर मोड पर है। जो छात्र शिक्षा को जीवन का उदेश्य बनाकर चलता है। उसे हर मोड़ पर सम्मान मिलता है और अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लेते है। बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में सर्वश्रेष्ट अंक पाने वाले छात्र शालिनी, कोमल, सलोनी, रंजना, निधि, शिल्पी, श्रद्धा, प्रतिष्ठा, संध्या,रीतू, सोनम, सुमित, विवेक, प्रिंस, रवि को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व मेडल एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रियंका राय, सरीख राम, आलोक राय, अखण्ड प्रताप सिंह, संजय, उमेश, अमरेश, शैलेश, नीलम, सोनाली, आरजू, अमन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।