फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले 129 नए मरीज, अब सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 1289

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 1871 जांच रिपोर्ट में 129 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें सर्वाधिक 98 मरीज एंटीजेन टेस्ट में मिले। नए मरीज से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1289 पहुंच गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले की 20 से ज्यादा मेडिकल टीमों ने 1210 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की।इसमें 98 मरीज संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 661 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 23 मरीज संक्रमित मिले।वहीं ट्रूनाट में 8 मरीज मिले।संक्रमित मरीजों में बहादूरपुर से 11 , पीएचसी नदवासराय से एक, दोहरीघाट से दो, लैरोदोनवार से एक, दोस्तपुरा से एक, कोपागंज थाना से तीन, पुलिस लाइन से दो, निजी बैंक से एक, भीटी से तीन, सहादतपुरा से चार सहित 129 मरीज मिले। बताया कि अब कुल मरीजों की संख्या चार 805 पहुंच गई।इसमें 3475 मरीज रिकवर हो चुके है। 41 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 1289 मरीजों में से 1113 मरीजों का इलाज होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें